कब से चलेगी मुंबई लोकल? क्या आ रही हैं रुकावटें?

feature-top

कोरोना संक्रमण में कमी आने के बावजूद मुंबई लोकल आम यात्रियों के लिए चालू किए जाने के निर्णय में देरी हो रही है।महाराष्ट्र सरकार ने पांच चरणों में राज्य के इलाकों को विभाजित किया हुआ है। जिसके तहत पहले चरण में आने वाले जिलों, शहरों और पालिकाओं में सभी तरह की छूट दिए जाने की बात है।पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम होने और ऑक्सीजन बेड भी 25 प्रतिशत से कम भरे होने की शर्तों को पूरा करते हुए फिलहाल मुंबई पहले चरण में है। इसके बावजूद बीएमसी ने मुंबई में तीसरे चरण के नियमों और प्रतिबंधों को कायम रखा है।आम यात्रियों के लिए मुंबई लोकल शुरू करने में रुकावटें क्या हैं? बीएमसी द्वारा अतिरिक्त सावधानी रखे जाने की वजहें क्या हैं? मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने आज इसका जवाब दिया। 

पत्रकारों से बात करते हुए किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद आम यात्रियों के लिए लोकल शुरू करने पर विचार करना ही पड़ेगा। लेकिन लोगों की जान जोखिम में डालने वाला कोई भी निर्णय महापालिका और राज्य सरकार नहीं लेने वाली है।


feature-top