युगांडा छोड़ने से पहले सभी टीम सदस्यों की निगेटिव थी रिपोर्ट

feature-top

युगांडा छोड़ने से पहले किए गए कोविड टेस्ट में टीम के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि जब यह टीम टोक्यो पहुंची और नियमानुसार उनकी जांच हुई तो इनमें से एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 

जापान के अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को इसकी जानकारी दी कि कोरोना पॉजिटिव आए युगांडा की टीम के सदस्य को सरकारी मान्यताप्राप्त क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 

टीम के बाकी सदस्यों को चार्टर्ड बस से पश्चिम जापान स्थित ओसाका ले जायागया जहां ओलंपिक खेलों के शुरू होने से पहले टीम अभ्यास करेगी।

टोक्यो ओलंपिक के लिए जापान पहुंचने वाले विदेशी खिलाड़ियों के दस्ते में युगांडा केवल दूसरी टीम है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के महिलाओं की सॉफ़्टबॉल टीम 1 जून को पहुंची थी।


feature-top