योगी आदित्यनाथ या बीजेपी, किसकी मुश्किल बढ़ा सकते हैं संजय निषाद?

feature-top

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर किसे पेश करेगी। पार्टी के कई नेता बार-बार ये सवाल उठा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेताओं के आधिकारिक बयानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वाभाविक दावेदारी पर सवालिया निशान लगाया। 

उसके पहले मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक चर्चाओं में योगी आदित्यनाथ से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नाराज़गी का मुद्दा भी लगातार छाया रहा। 

अभी ये सवाल पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि भावी उप मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी दावेदारी शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने मांग की है कि उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में "उप मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया जाए।

संजय निषाद ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें ‘एक कैबिनेट पोस्ट और राज्यसभा सीट देने का वादा किया था।

निषाद ने चेतावनी दी है कि अगर ‘वो हमें ठेस पहुंचाएंगे तो वो भी खुश नहीं रहेंगे।


feature-top