पुडुचेरी - मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने मंत्रिमंडल की सूची लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौंपी

feature-top

मुख्यमंत्री एन रंगासामी द्वारा लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को मंत्रिमंडल की सूची सौंपने के साथ ही पुडुचेरी में कैबिनेट गठन पर एक महीने से अधिक समय से चले आ रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है। सुंदरराजन ने दो भाजपा विधायकों समेत अपने मंत्रिमंडल की सूची लेफ्टीनेंट गवर्नर को सौंप दी है।

एआईएनआरसी नीत एनडीए ने इस केंद्र शासित प्रदेश में 6 अप्रैल के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इसके बाद से कैबिनेट गठन पर एआईएनआरसाी और भाजपा के बीच कश्मकश चलता रहा, लेकिन आखिरी में दो भाजपा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। भगवा पार्टी की मांग डिप्टी सीएम पद को लेकर थी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष पद भाजपा विधायक को देने के साथ दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया। 

बुधवार को, रंगासामी ने अपने नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम लेफ्टिनेंट गवर्नर सुंदरराजन को सौंपे और अब यह छह सदस्यीय मंत्रालय हो गए, जिसमें एआईएनआरसी से चार मुख्यमंत्री और दो भाजपा से होंगे। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूची भेजेंगे, जो इसे केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज देगा। एनडीए का गठन करने वाली एआईएनआरसी और भाजपा के पास कुल 16 विधायक हैं और उन्हें भगवा पार्टी के तीन मनोनीत विधायकों का समर्थन प्राप्त है ।

 


feature-top