वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है। 

feature-top

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है। 

न्यूज़ीलैंड की टीम ने भारत के ख़िलाफ़ साउथेम्पटन में छह दिन चले फ़ाइनल मुक़ाबले में हर मोर्चे पर दबदबा साबित किया और आठ विकेट से दमदार जीत हासिल की। 

इस फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत की हार पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि भारतीय टीम अपने प्रदर्शन से ज़रूर निराश होगी। 

उन्होंने लिखा, जैसा मैंने पहले ही कहा था कि खेल के आख़िरी दिन पहले दस ओवर बहुत महत्वपूर्ण होंगे,,पर उन्हीं में कोहली और पुजारा, दोनों के विकेट गिरे, वो भी महज़ दस बॉल के अंतर पर जिसने पूरी टीम को दबाव में डाल दिया। 

सचिन तेंदुलकर ने बुधवार सुबह एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “खेल के आख़िरी दिन, पहले दस ओवर बहुत अहम होंगे और खेल का पहला सेशन ही तय करेगा कि मैच किस तरफ जायेगा।भारतीय टीम को चाहिए कि वो अपना दिन प्लान करे और शुरुआत से ही क़रीब 2.3 रन प्रति ओवर के रेट से धीरे धीरे खेलती रहे। हमें दोनों तरफ से ही आज कुछ नई तरकीबें देखने को मिल सकती हैं। 

सोशल मीडिया पर भारतीय खेल प्रशंसक भी न्यूज़ीलैंड टीम के खेल की तारीफ़ कर रहे हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ‘विश्व विजेता कहलाने लायक’ बता रहे हैं। 

बारिश से प्रभावित, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल मैच के छठे दिन गेंदबाज़ों के कमाल के बाद कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर ने उम्दा बल्लेबाज़ी की और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया।

जीत के हीरो रहे कप्तान विलियमसन ने इस मैच में हाफ़ सेंचुरी जमाई। वे 89 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे थे।


feature-top