मिशन 2022: भाजपा की अहम बैठक शुरू, नड्डा-शाह के साथ रिजिजू-स्मृति भी मौजूद

feature-top
देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों यानी मिशन 2022 के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज (26 जून) का बड़ी बैठक बुलाई जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के सभी महासचिव भी मौजूद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू भी शामिल हुए हैं।
feature-top