असम-मणिपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

feature-top

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को असम और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। असम में जहां पार्टी ने विधायक भाबेश कलिता को यह जिम्मेदारी सौंपी है,वहीं मणिपुर में शारदा देवी पर भरोसा जताया है।

असम- रंगिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं कलिता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाबेश कलिता की नियुक्ति को हरी झंडी दी। वह रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे।


feature-top