ब्रिटेन और अमेरिका लड़ाई के लिए उकसा रहे हैंः पुतिन

feature-top

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटेन और अमेरिका पर लड़ाई के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

पुतिन का ये बयान ब्रितानी युद्धपोत 'एचएमएस डिफेंडर' के रूसी नियंत्रण वाले क्रीमिया के सागर तट के पास से गुजरने के बाद आया है। 

पुतिन ने कहा कि ये यूक्रेन के पास मिलिट्री बेस स्थापित करने की कोशिश का हिस्सा  राष्ट्रपति पुतिन टीवी पर रूसी लोगों के फोन कॉल का जवाब दे रहे थे. किसी ने उनसे पूछा कि क्या इस घटना से तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने का ख़तरा था।

इस पर पुतिन ने जवाब दिया कि अगर 'एचएमएस डिफेंडर' डूब भी जाता तो ऐसा नहीं होने वाला था।


feature-top