12 साल के अभिमन्यु सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

feature-top

भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। न्यू जर्सी में रहने वाले अभिमन्यु (12 साल, 4 माह, 25 दिन) ने रूस के सर्गेई कर्जाकिन (12 साल, सात माह, 2002) का 19 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। 

अभिमन्यु ने बुधवार में भारत के ग्रैंडमास्टर लियोन को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की। नवंबर 2019 में अभिमन्यु (10 साल, 9 माह, 3 दिन) दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे।


feature-top