भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

feature-top
यूपी के संतकबीरनगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। शरद त्रिपाठी के निधन पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। देवरिया से भाजपा सांसद रमापतिराम त्रिपाठी के बेटे एवं संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को लीवर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिनों पूर्व गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
feature-top