बाजारों के रुझानों के बीच मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 116 पॉइंट और निफ्टी 25 पॉइंट ऊपर खुला

feature-top

मजबूत शुरुआत देने के बाद घरेलू बाजार लाल निशान में आ गए हैंं। दोनों ही बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में कमजोरी है। सेंसेक्स 52300 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 15650 से ऊपर चल रहा है। निवेशक छोटे और मझोले शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में लगभग 0.40% की तेजी है। निफ्टी के स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 1% का उछाल है।

 

ICICI बैंक, M&M, RIL, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट बाजार को मजबूती दे रहा है। अडाणी पोर्ट्स, IOC, ONGC, कोल इंडिया और डिवीज लैब के शेयर भी सपोर्ट कर रहे हैं। TCS, इन्फोसिस, HCL टेक टेक महिंद्रा और टाटा स्टील में बिकवाली का दबाव है। दबाव बनाने वालों में ब्रिटानिया, JSW स्टील और टाटा मोटर्स भी शामिल हैं।

 

आज भी निफ्टी का आईटी इंडेक्स दबाव में है। इसमें लगभग आधा पर्सेंट की गिरावट है। FMCG इंडेक्स भी कमजोरी का शिकार है। बाजार को रियल्टी, फार्मा और मीडिया इंडेक्स सपोर्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट की मजबूती है।

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन विदेशी बाजारों के मिले-जुले रुझानों के बीच मजबूती के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 116 पॉइंट की मजबूती के साथ 52,434 पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 25 पॉइंट की बढ़त के साथ 15705 पर खुला।


feature-top