02 Jul 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को दिल्ली में थे। यहां उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।इसके बाद उन्होंने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से भी मुलाकात की। हालांकि बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृममूल कांग्रेस को मेहता से अधिकारी की मुलाकात रास नहीं आयी। पार्टी के सांसदों ने इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।
02 Jul 2021 03:33PM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार तेज करने और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान ज्यादा टीकों की उपलब्धता के साथ, राज्यों एवं केंद्रशासित राज्यों को टीकाकरण उपलब्धता की अग्रिम जानकारी देकर तेज किया गया है ताकि टीकों को लेकर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश बेहतर योजना बना सकें और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला सुव्यवस्थित की जा सके।
02 Jul 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
आईआईटी मद्रास के एक लेक्चरर का जला हुआ शव गुरुवार को परिसर के अंदर पाया गया। हॉकी मैदान के पास शव देखे जाने के बाद संस्थान के खेल अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय उन्नीकृष्णन नायर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आईआईटी मद्रास में लेक्चरर का जला हुआ शव मिला
02 Jul 2021 02:10PM,by: Imran Khan
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे की वजह से संवैधानिक संकट पैदा होना बताया गया है. तीरथ सिंह रावत ने पत्र में कहा हैं कि आर्टिकल 164-ए के हिसाब से उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद छ महीने में विधानसभा का सदस्य बनना था, लेकिन आर्टिकल 151 कहता हैं अगर विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता हैं तों वहां पर उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं. उतराखंड में संवैधानिक संकट न खड़ा हो, इसलिए मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहता हूं.
02 Jul 2021 02:01PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








