अमेरिका के विदेश विभाग ने भ्रष्ट अधिकारियों की सूची किया तैयार

feature-top

अमेरिका के विदेश विभाग ने तीन मध्य अमेरिकी देशों में भ्रष्टाचार और लोकतंत्र को कमतर करने के संदेह पर पूर्व राष्ट्रपतियों और सांसदों समेत 50 से अधिक वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के नामों की सूची बनायी है।

इनमें से कई मामले ग्वाटेमाला, होंडुरास और अल सल्वाडोर के हैं। पिछले साल अमेरिका के रिपब्लिकन सांसद इलियट एंजल द्वारा लाए गए ‘यूएस-नॉर्दर्न ट्रायएंगल एन्हांस्ड एंगेजमेंट एक्ट’ का अनुपालन करते हुए अमेरिकी कांग्रेस को यह सूची उपलब्ध करायी गयी है।

यह सूची ऐसे समय में जारी की गयी है जब बाइडन प्रशासन क्षेत्र में भ्रष्टाचार को खत्म करने पर ध्यान दे रहा है जो मध्य अमेरिकी निवासियों के अमेरिका में प्रवास की मुख्य वजहों में से एक है।


feature-top