पुष्कर सिंह धामी: कोश्यारी के OSD से CM तक का सफ़र

feature-top

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।

ऊधम सिंह नगर ज़िले की खटीमा सीट से लगातार 2 बार विधायक बने धामी इसके साथ ही राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिए पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के वर्तमान गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है।

राज्य की राजनीति में उन्होंने अपने कदम बतौर कोश्यारी के सलाहकार ही शुरू की थी।


feature-top