जापान: भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 20 लापता

feature-top

जापान के अतामी शहर में भारी बारिश के बाद ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ। इसके बाद से 20 लोग लापता बताए जा रहे है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में काली मिट्टी का सैलाब पहाड़ से उतरकर शहर के रास्ते समुद्र की ओर जाता दिख रहा है।रिपोर्टों के मुताबिक भूस्खलन की वजह से कई घर मिट्टी में दब गए।

मिडीया के मुताबिक दो लोगों को शव बरामद किए गए हैं।ये माना जा रहा है कि इनकी मौत इसी हादसे में हुई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने "डरावनी आवाज़" सुनी। उसके बाद वो ऊंची जगह की ओर भाग गए। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने हादसे से निपटने की जिम्मेदारी एक टास्क फोर्स को सौंपी है। अतामी में बीते तीन दिनों के दौरान ज़ोरदार बारिश हुई है।

 


feature-top