अभी अपनों के बीच ताजपोशी का जश्न क्यों नहीं मना पाएंगे मोदी सरकार के मंत्री

feature-top

"केंद्रीय कैबिनेट का बुधवार को विस्तार किया गया. इस दौरान 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. हालांकि मंत्री बनने का जश्न ये नेता फिलहाल अपनों की बीच नहीं मना पाएंगे. मंत्री पद के शपथ लेने के बाद फिलहाल वे अपने घर या राजनीतिक क्षेत्र में तत्काल नहीं लौट सकेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार सभी मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहने के लिए कहा गया है. इसके अलावा निर्देश दिए गए हैं कि संसद के मानसून सत्र में संसद में ही मंत्रालय से सम्बंधित कार्य करें और सांसदों से मुलाक़ात के लिए निश्चित समय निर्धारित करें साथ ही संसद में अपने रोस्टर ड्यूटी के समय सदन में उपस्थित रहना आवश्यक है.

 

इन 43 नेताओं ने ली शपथ

1- नारायण राणे

2- सर्बानंद सोनोवाल

3- डॉ विरेंद्र कुमार

4- ज्योतिरादित्य सिंधिया

5- राम चंद्र प्रताप सिंह

6- अश्विनी वैष्णव

7- पशुपति कुमार पारस

8- किरेन रिजिजू

9- राज कुमार सिंह

10- हरदीप सिंह पुरी

11- मनसुख मांडविया

12- भूपेंद्र यादव

13- पुरुषोत्तम रुपाला

14- जी किशन रेड्डी

15- अनुराग सिंह ठाकुर

राज्य मंत्री

16- पंकज चौधरी

17- अनुप्रिया सिंह पटेल

18- डॉ एसपी सिंह बघैल

19- राजीव चंद्रशेखर

20- शोभा करांदलाजे

21- भानू प्रताप सिंह वर्मा

22- दर्शना विक्रम जर्दोश

23- मीनाक्षी लेखी

24- अन्नपूर्णा देवी

25- ए. नारायणस्वामी

26- कौशल किशोर

27- अजय भट्ट

28- बी एल वर्मा

29- अजय कुमार

30- देवुसिंह चौहान

31- भगवंत खुबा

32- कपिल मोरेश्वर पाटिल

33- प्रतिमा भौमिक

34- डॉ सुभाष सरकार

35- भागवत किशन राव कराड

36- डॉ राजकुमार रंजन सिंह

37- भारती प्रवीण पवार

38- विशेश्वर टुडु

39- सांतानु ठाकुर

40- डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई

41- जॉन बार्ला

42- डॉ एल मुरुगन

43- निशिथ प्रमाणिक 

बता दें कि कैबिनेट विस्तार में 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया जबिक मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया.राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे."


feature-top