08 Jul 2021
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने झारखण्ड के नव नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से भेंट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री रमेश बैस के दीर्घकालीन समाजिक जीवन के अनुभव झारखण्ड राज्य के विकास को मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने राज्यपाल बैस से मुलाकात कर बधाई दी
08 Jul 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से सुबेदार व उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2018 प्रारंभ करवाने हेतु अभ्यर्थी युवक नवनीत नवलेकर ने भेंट कर परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की है। युवक ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों से प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षाएं सुबेदार व उप निरीक्षक संवर्ग की नहीं हो रही है जिसके कारण युवाओं को सरकारी नौकरी में चयन होने का अवसर नहीं मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने युवाओं को छला है। इस सरकार को सत्ता के अलावा किसी चीज की चिंता नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु प्रदेश के गृह मंत्री से चर्चा कर उचित कार्यवाही के लिए आग्रह करेंगे। पुलिस भर्ती को प्रारंभ करवाने के लिए युवक ने की मुलाकात
08 Jul 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य श्री सुन्दर जोगी के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा द्वारा लगाई गयी फटकार के बाद निगम जोन क्रमांक 2 के तहत आने वाले दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के सतनामीपारा स्थित कुकरी तालाब की समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से जारी तालाब की सफाई के कार्य में गति आई है एवं कार्य हेतु अनुबंधित ठेकेदार द्वारा तालाब सफाई तेजी से करके भारी मात्रा में तालाब की सिल्ट मलमा निकाला जा रहा है, इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, तो एमआईसी सदस्य श्री जोगी तत्काल कुकरी तालाब पहुंचे एवं निगम जोन क्रमांक 2 से जेसीबी मशीन बुलवाकर सफाई करवाकर सड़क से बड़ी मात्रा में रखा मलमा उठवाया एवं नागरिकों हेतु तत्काल यातायात को पुनः सुगम बनाने का कार्य जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से करवाया |
08 Jul 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –
08 Jul 2021 03:31PM,by: Vikash Kumar
भारत सरकार और ट्विटर के बीच चल विवादों से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद कानूनों के उल्लंघन करने पर केंद्र सरकार ट्विटर पर कार्रवाई कर सकती है. दरअसल, ट्विटर और भारत सरकार के बीच दायर याचिका पर गुरूवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की. इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ट्विटर को सख्त लहजों में कहा कि अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर किसी तरह का नए आईटी कानूनों का अगर उल्लंघन करता है तो केन्द्र सरकार कार्रवाई के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है. अगली सुनवाई 28 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
08 Jul 2021 03:31PM,by: Vikash Kumar
मुंबई मेट्रो ने मास्टरकार्ड और एक्सिस बैंक के साथ मिलकर गुरुवार को मुंबईवासियों के लिए संपर्क रहित और कैशलेस यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 'वन मुंबई मेट्रो कार्ड' लॉन्च करने की घोषणा की। प्रीपेड, ओपन लूप कॉन्टैक्टलेस कार्ड को सिर्फ एक टैप से दैनिक ट्रांजिट यात्रा के एक हिस्से के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कार्ड संपर्क रहित, उपयोग में आसानी और टॉप-अप, किसी के मेट्रो किराए के लिए गति और सुविधा के साथ-साथ अन्य दैनिक खर्च जैसे किराना, रेस्तरां और खरीदारी जैसी मुख्य सुविधाएँ प्रदान करता है। मुंबई: यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो कार्ड लॉन्च किया गया
08 Jul 2021 03:02PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







