08 Jul 2021

Generic placeholder image

खाद्य और संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप विभागीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर जनता की समस्याओं का समाधान समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री भगत ने कहा कि शासन की योजनाओं से आम लोगों को लाभान्वित करने जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। गरियाबंद जिला प्राकृतिक सौंदर्य और वनों से आच्छादित है। यहां विकास की अपार संभावनाएं है। भूतेश्वरनाथ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर सहित जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे। जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान : अमरजीत भगत

08 Jul 2021 02:31PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की मार्गदर्शिका और ब्रोशर का विमोचन किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर आयोजित बैठक में वन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिंहराव, पीसीसीएफ वन विकास निगम श्री पी. सी. पाण्डेय, पीसीसीएफ वन अनुसन्धान श्री अतुल शुक्ला उपस्थित थे।

08 Jul 2021 02:27PM,
by: Vikash Kumar