दुर्ग। केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनर्गठन पश्चात लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में किया गया पुनर्गठन प्रत्येक दृष्टि से संतुलित और सधा हुआ है। नवगठित मंत्रिमंडल में अनुभव और योग्यता का अति उत्तम संतुलन है साथ ही इसमें सामाजिक दृष्टिकोण से समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी पर्याप्त महत्व दिया गया है। नवीन मंत्रिमंडल के गठन से मोदी सरकार के कार्यों की गति और भी अधिक तीव्र होगी साथ ही देश द्रुतगति से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। 

संतुलित और सधा हुआ है केंद्रीय मंत्री मंडल- विजय बघेल

feature-top

दुर्ग। केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनर्गठन पश्चात लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में किया गया पुनर्गठन प्रत्येक दृष्टि से संतुलित और सधा हुआ है। नवगठित मंत्रिमंडल में अनुभव और योग्यता का अति उत्तम संतुलन है साथ ही इसमें सामाजिक दृष्टिकोण से समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी पर्याप्त महत्व दिया गया है। नवीन मंत्रिमंडल के गठन से मोदी सरकार के कार्यों की गति और भी अधिक तीव्र होगी साथ ही देश द्रुतगति से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। 

 

सांसद विजय बघेल ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कभी भी सहकारिता क्षेत्र को इतना बड़ा महत्व नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता आंदोलन के महत्ता को समझते हुए सहकारिता के लिए पृथक से मंत्रालय गठित कर उसका प्रभार अमित शाह जैसे ऊर्जावान नेता को सौंपा है। यह निश्चित है कि पूरे देश में सहकारिता क्षेत्र को लेकर योजनाबद्ध रूप से काम करते हुए अलग-अलग कार्यक्षेत्र में सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान कर निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होगा। 

 

विजय बघेल ने कहा कि नवीन केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से निराश कुछ कांग्रेस नेता बौखलाहट में आकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, उन्हें यह जानने की आवश्यकता है कि मोदी सरकार में प्रत्येक सांसद एक मंत्री के बराबर ही अहमियत रखता है, केंद्र सरकार और उसके मंत्रालयों द्वारा सांसदों के प्रस्तावित और अनुशंसित प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाता है। इसके विपरीत छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल के विधायकों की दुर्गति ऐसी है कि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री उनसे मिलने तक से इंकार कर देते हैं।


feature-top