08 Jul 2021
भूमध्य सागर के लिए चल रही तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर ने दिनांक 03 जुलाई 2021 को नेपल्स, इटली के बंदरगाह में प्रवेश किया। इस जहाज का इटली की नौसेना ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बंदरगाह में अपने प्रवास के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेश मंगीपुडी नेप्रीफेक्ट ऑफ नेपल्स अथॉरिटी, क्षेत्रीय इतालवी नौसेना मुख्यालय और कोस्टगार्ड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। भारत और इटली के नौसैना का साझा युद्धाभ्यास
08 Jul 2021 06:57AM,by: Vikash Kumar
दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक क्रिकेट को अलविदा कहे बिना ही नई भूमिका में नज़र आ रहे हैं. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के जरिए दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा है. कमेंट्री को हालांकि क्रिकेटर्स के लिए संन्यास के बाद के विकल्प के रूप में देखा जाता है. लेकिन दिनेश कार्तिक का कहना है कि वह इस धारणा को बदलना चाहते थे. दिनेश कार्तिक ने बताया संन्यास के बिना ही क्यों बने कमेंटेटर
08 Jul 2021 06:02AM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 45,892 नए मामले सामने आए और 817 मरीजों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। इससे पहले मंगलवार को 34,067 नए मरीज और 552 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,07,09,557 पहुंच गए हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4,05,028 की जान जा चुकी है।
08 Jul 2021 05:32AM,by: Vikash Kumar
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे।
08 Jul 2021 05:07AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




