भारतीय शोधकर्ताओं ने खोजा अनोखा सुपरनोवा, ब्रह्मांड के रहस्यों का मिल सकता है पता

feature-top

भारतीय शोधकर्ताओं ने एक खास किस्म के चमकीले तारे का पता लगाने में सफलता हासिल की है। यह सुपरनोवा तारा किसी दूसरे स्रोत की ऊर्जा से प्रकाशमान होता है। साथ ही इसकी मैग्नेटिक फील्ड भी काफी शक्तिशाली है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस तरह के सुपरनोवा को सुपरल्यूमिनस सुपरनोवा कहा जाता है और यह बेहद दुर्लभ होते हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस सुपरनोवा का गहराई से अध्ययन ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में मददगार हो सकता है।

 

सुपरल्यूमिनस सुपरनोवा इसलिए दुर्लभ होता है क्योंकि इसकी उत्पत्ति बहुत विशालकाय तारों से होती है। यह तारे सूर्य से 25 गुना अधिक बड़े होते हैं और ब्रह्मांड में ऐसे तारों की संख्या भी बेहद कम होती है। टीम ने इस तारे का पता हाल ही में स्थापित देवस्थल आप्टिकल टेलीस्कोप के साथ दो अन्य भारतीय टेलीस्कोप, संपूर्णानंद और हिमालयन चंद्रा के सहारे लगाया है। मिनिस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक प्याज के आकार के इस सुपरनोवा की बाहरी सतह खुली हुई है। वहीं इसका बीच का हिस्सा किसी अन्य ऊर्जा स्रोत से प्रकाशमान हो रहा है।


feature-top