जम्मू कश्मीर सरकार ने आतकंवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में काम करने को लेकर अपने 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें दो पुलिसकर्मी और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के संस्थापक सलाहुद्दीन के बेटे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

feature-top

इन 11 कर्मचारियों में अनंतनाग से 4, बडगाम से 3 और बारामूला, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा से एक-एक हैं। उन्हें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत बर्खास्त किया गया है। इस अनुच्छेद के तहत कोई जांच नहीं होती है। 

अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त किए गए 11 कर्मचारियों में 4 शिक्षा विभाग में, 2 जम्मू कश्मीर पुलिस में और कृषि, कौशल विकास, बिजली, स्वास्थ्य विभाग और एसकेआईएमएस (शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में एक-एक कर्मचारी कार्यरत था।

feature-top