तकनीकी खराबी के चलते केरल में वायु सेना को करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

feature-top

भारतीय वायुसेना के एक विमान में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एहतियात के तौर पर विमान को केरल के हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार वायु सेना का विमान नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान विमान में कुछ तकनीकी खराबी के बारे में पता चला।

विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही इसकी जानकारी हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद विमान को यहां उतार लिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार विमान में मौजूद चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यहां उतारने के बाद विमान को हवाई पट्टी से खींच कर ले जाया गया। इस घटना के कारण हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सभी विमानों ने अपने तय समय के अनुसार उड़ान भरी।


feature-top