रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार, साथ में होंगी भारत की सिरिशा

feature-top

उद्यमी और अरबपति रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष पर्यटन के अपने कारोबार की शुरुआत खुद अंतरिक्ष यात्रा से करने जा रहे हैं। उनकी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक रविवार को यात्रियों के साथ पहला अंतरिक्ष यान 'वीएसएस यूनिटी' भेजने जा रही है। वहीं सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला के बाद भारत की एक और बेटी शिरिषा बांदला भी अंतरिक्ष की सैर करने वाली है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ी शिरिषा, अंतरिक्षयान बनाने वाली वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के अरबपति संस्थापक सर रिचर्ड ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के सिरे तक का सफर करेंगी।


feature-top