अंतरिक्ष की पहली यात्रा पूरी कर वापस लौटे रिचर्ड ब्रैनसन

feature-top

वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन अपने स्पेसप्लेन 'वर्जिन वीएसएस यूनिटी' के ज़रिए अंतरिक्ष की यात्रा पर निकले और क़रीब सवा घंटे में इसे पूरा कर धरती पर वापस लौट आए।

रविवार को अपनी इस यात्रा के लिए ब्रैनसन के यान ने न्यू मेक्सिको के दक्षिणी रेगिस्तान से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 

भारतीय समयानुसार यह यात्रा रात आठ बजे शुरू हुई और क़रीब सवा घंटे बाद रात 9.12 मिनट पर वे लौट कर धरती पर आ गए । 

इस यात्रा में उनके चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी ही थे। ब्रैनसन के साथ ही भारतीय मूल की एरोनॉटिकल इंजिनियर शीरिषा बांदला भी इस फ़्लाइट का हिस्सा रहीं।

अपनी उड़ान से पहले वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन ने माना कि वे ऐतिहासिक यात्रा से पहले थोड़े नर्वस हैं।


feature-top