- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी रथयात्रा की बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी रथयात्रा की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
CM बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं हैं इसलिए सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाए रखें। मास्क,फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
