नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वैक्सीन के उपलब्धता पर आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि "वैक्सीन की उपलब्धता के संदर्भ में मुझे विभिन्न राज्य सरकारों और नेताओं के बयान एवं पत्रों से जानकारी मिली है। तथ्यों के वास्तविक विश्लेषण से इस स्थिति को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।" उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि "मीडिया में भ्रम व चिंता पैदा करने वाले बयान देने वाले नेताओ को इस बात पर आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है क्या उन्होने शासन प्रक्रिया व इससे सबंधित जानकारियों से इतनी दूरी बना ली है कि वैक्सीन आपूर्ति के संदर्भ में पहले से ही दी जा रही जानकारियों का उन्हें कोई अता-पता नहीं है।" बता दें कि मनसुख मंडाविया को हाल में ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

feature-top