ओडिशा में एक अगस्त तक के लिए बढ़ा आंशिक लॉकडाउन

feature-top
ओडिशा सरकार ने आंशिक लॉकडाउन का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक करते हुए गुरुवार को यात्री बसों की आवाजाही, नाई की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों को संचालित करने की इजाजत दे दी। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति अब तक पूर्ण नियंत्रण में नहीं आई है। इसलिए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।लॉकडाउन को शुक्रवार को खत्म होना था। ओडिशा में पांच मई को लॉकडाउन लगाया गया था
feature-top