हरियाणा में 100 किसानों पर लगा राजद्रोह का केस, 5 गिरफ़्तार

feature-top

हरियाणा पुलिस ने गुरुवार सुबह सिरसा के अलग-अलग गाँवों से पाँच किसानों को राजद्रोह समेत कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत गिरफ़्तार किय इसके बाद मजिस्ट्रेट ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

 हरियाणा पुलिस ने दो नामजद समेत कुल 100 किसानों के ख़िलाफ़ राजद्रोह समेत आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है

स्थानीय किसानों को जब इस गिरफ़्तारी की जानकारी मिली तब वे सिरसा के बाबा भूमण शाह चौक और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकजुट होने शुरू हो गए,जैसे -- जैसे दिन चढ़ता गया, किसानों की संख्या बढ़ती गई।किसानों के एकजुट होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बाबा भूमण शाह चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के घर को जाने वाले रास्तों पर बड़े बैरीकेड लगाए गए 

हरियाणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा और भारतीय किसान एकता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह लक्खा ने बताया है कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को इस बारे में जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।


feature-top