नई दिल्ली। कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने परीक्षा व दाखिले से संबंधित नई दिशा निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई, आईसीएसई व सभी राज्य शिक्षा बोर्डों के 12वीं के परिणाम 31 जुलाई कर दिए जाएंगे। ऐसे में सभी विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेज में प्रवेश की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी की जानी है। जारी गाइडलाइंस के अनुसार 31 अक्टूबर तक खाली सीटों पर प्रवेश पूरा किया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर के फर्स्ट ईयर (फ्रेश बैच) की कक्षाएं 1 अक्टूबर 2021 से शुरू होंगी। मौजूदा बैच यानी वो स्टूडेंट्स जो यूजी सेकेंड ईयर व यूजी थर्ड ईयर एंव पीजी सेकेंड ईयर में गए हैं, उनकी कक्षाएं जल्द से जल्द ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीक़े से शुरू करने के निर्देश दिए गए है। बता दें कि UGC के जारी निर्देश के आधार पर टर्मिनल सेमेस्टर/ फाइनल ईयर सेमेस्टर की परीक्षाएं (2020-2021) 31 अगस्त 2021 तक सभी यूनिवर्सिटी व कॉलेज ऑनलाइन या ऑफलाइन (पेन पेपर मोड) या ब्लेंडेड मोड से संपन्न करा लेने की बात कही है।

feature-top