तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह

feature-top

बिहार। एक आईएएस अधिकारी के FIR विवाद पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विरोध जाहिर किया है। उन्होंने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह भी कह डाला। इस मामलें पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "शर्मनाक और निंदनीय! बिहार में एक अपर मुख्य सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी को FIR दर्ज कराने के लिए तरसना पड़ रहा है। बिहार में आप गवर्नेंस की बस कल्पना करिए! ऐसे ही थोड़े ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह कहलाए जाते है।" इस विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल(RJD) ने भी ट्वीट किया है। इन्होंने लिखा है कि "बिहार के एक अपर मुख्य सचिव CM नीतीश कुमार और उनकी काल कोठरी के भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ सैंकड़ों पन्नों के ठोस साक्ष्य सहित FIR दर्ज कराने थाने पहुँचे है लेकिन उनका FIR नहीं लिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं किया तो फिर FIR से क्यों डरे हुए है?"


feature-top
feature-top