मुंबई में मौसम का कहर, अब तक 30 लोगों की जान गई

feature-top

मुंबई में मौसम का कहर जारी है।यहां पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते विभिन्न घटनाओं में अब तक 30 लोगों की जान जाने की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश को देखते हुए मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

 आईएमडी ने बताया कि डॉपलर राडार से प्राप्त चित्रों में दिखाई दे रहा है कि तूफान 18 किलोमीटर (करीब 60,000 फुट) की ऊंचाई पर है। एक मौसम विज्ञानी ने बताया कि मुंबई में तीन घंटे में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई जो रविवार सुबह 305 मिलीमीटर तक पहुंच गई।


feature-top