कांग्रेस ने सरकार की नैतिकता पर उठाया सवाल

feature-top
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पेगासस फोन टैपिंग को लेकर सीधे केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की है। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी केन्द्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह तो एक राज्य सरकार (कर्नाटक) को गिराने के लिए किया गया था। सुरजेवाला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर एक महिला ने आरोप लगाया था। सरकार यह आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिवार के 11 सदस्यों का फोन सुन रही थी। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की कर्नाटक की सरकार न केवल असंवैधानिक ही नहीं बल्कि एक नाजायज सरकार है। सुरजेवाला ने कहा कि जिस दिन उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होगी। कई ऐसे चेहरे सामने आ जाएंगे, जिन्होंने फोन टैपिंग का आदेश दिया था। ऐसा होने के बाद हम अपने कानूनी अधिकार का उपयोग करेंगे।
feature-top