लद्दाख में बनेगा 750 करोड़ का केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्र ने दी मंज़ूरी

feature-top

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी दे दी है। यह आगामी विश्वविद्यालय ₹ 750 की परियोजना लागत के साथ बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कैबिनेट के फैसलों की घोषणा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का पहला चरण चार साल में पूरा होगा।
ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने क्षेत्र के कठिन इलाके को ध्यान में रखते हुए लद्दाख के लिए विकास परियोजनाओं को चलाने के लिए एक एकीकृत बहुउद्देशीय निगम के गठन की भी घोषणा की।


feature-top