23 Jul 2021

Generic placeholder image

अश्लील फ़िल्म बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के आरोप में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पति के गिरफ्तारी को लेकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक किताब की एक झलक साझा किया है जिसमें लिखा है, "हम गुस्से में उन लोगों को देखते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहन किया है। हम इस संभावना के डर से आगे देखते हैं, मैंने एक गहरी सांस ली और महसूस किया कि मैं खुशकिस्मत हूं कि जिंदा हूं। मैं अतीत में पहले भी कई चुनौतियों से उबर चुकी हूं। भविष्य में भी इनसे पार पा लूंगी। कोई बात मुझे अपने वर्तमान को जीने से नहीं रोक सकती हैं।"

23 Jul 2021 01:20PM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

कृषि, जल संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण व संबंध क्षेत्र के विकास पर गठित टॉस्क फोर्स की प्रथम बैठक का योजना भवन, नवा रायपुर में प्रदीप शर्मा, सलाहकार, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में हुई। डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य, राज्य योजना आयोग ने बताया कि राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ ने राज्य के समग्र विकास के लिए सुझाव तथा अनुशंसाएं प्रदान करने 14 टॉस्क फोर्स गठित की है। ’’कृषि, जल संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण व संबंध क्षेत्र के विकास’’ संबंधित विषय पर गठित टॉस्क फोर्स में लब्ध प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों, सामाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को शामिल किया गया है।

23 Jul 2021 01:19PM,
by: Vikash Kumar