बीजेपी सांसद ने राहुल गाँधी पर कसा तंज, कहा - राहुल गांधी को यूपी के आम पसंद नहीं, यूपी को भी कांग्रेस पसंद नहीं

feature-top

राहुल गांधी से इस सवाल से जुड़ा वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। कई बार पत्रकार नेताओं से हल्के-फुल्के सवाल पूछा ही करते हैं। यहां भी वही हुआ। राहुल गांधी को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और कुछ लोगों के साथ आते देख पत्रकारों ने उनसे पूछ दिया कि क्या आपको यूपी के आम पसंद हैं। जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें यूपी के आम पसंद नहीं हैं। उन्हें आंध्र प्रदेश के आम पसंद है। हां, लंगड़ा आम तो कुछ ठीक है लेकिन दशहरी उनके लिए ज्यादा ही मीठा है।

'आम' से शुरू यह सवाल अब 'आम' नहीं रहा। इसमें सियासत का तड़का लगा तो आम भी खास हो गया, 'सियासी' हो गया। यह तड़का लगाया गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन ने। उन्होंने राहुल गांधी के वीडियो को ट्वीट कर तंज कसा, 'राहुल जी को उत्तर प्रदेश के आम नहीं पसंद और उत्तर प्रदेश को Congress नहीं पसंद, हिसाब बराबर।'


feature-top