23 Jul 2021
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट के करीब एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सतह से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। उड़ान का परीक्षण भूमि आधारित प्लेटफॉर्म से किया गया, जिसमें मल्टीफंक्शन रडार, कमांड, कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सिस्टम और तैनाती विन्यास में भाग लेने वाले लांचर जैसी सभी हथियार प्रणालियां थीं। डीआरडीओ ने आकाश-एनजी मिसाइल का किया सफल परीक्षण किया
23 Jul 2021 05:35AM,by: Vikash Kumar
पेगासस जासूसी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के साथ एडीए समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी का फोन भी कथित रूप से हैक किए जाने की आशंका है. गुरुवार कई और नामों की लिस्ट जारी की गयी, जिसमें अनिल अंबानी का भी नाम है. हालांकि यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि अनिल अंबानी वर्तमान में उस फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं या नहीं. इस बारे में फिलहाल एडीएजी से रिपोर्ट के बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिली है. पेगासस जासूसी मामले में नए नामों का खुलासा, अनिल अंबानी का नाम
23 Jul 2021 03:17AM,by: Vikash Kumar
दुनियाभर में जोमैटो पेटीएम, डिजनी प्लस, सोनी लाइव, प्ले स्टेशन नेटवर्क (PSN) के काम नहीं करने की वजह से गुरूवार की रात इसके यूजर्स को काफी दिक्कतें आई. करीब एक घंटे तक इसकी दिक्कत झेलने के बाद जब यूजर्स की तरफ से इसकी रिपोर्ट की गई तो इंटरनेट प्रोवाइडर अकमाई ने इसकी पुष्टि की है कि इसमें दिक्कतें आई हैं. अब एक बार फिर से सभी साइट्स की सेवाओं बहाल हो गई हैं.
23 Jul 2021 02:05AM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते संकट पैदा हो गया है. स्थिति की भयावहता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से गुरूवार की रात बात की और राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से बने हालात पर चर्चा की. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कि केन्द्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है. महाराष्ट्र में भारी बारिश और नदियों में उफान आने से कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवांए प्रभावित हुई और करीब छह हजार यात्री फंस गए. भारी बारिश की वजह से मुंबई सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. इसकी वजह से अधिकारियों को बचाव कार्य में प्रशासन की मदद के लिए एनडीआरएफ को बुलानी पड़ी है.
23 Jul 2021 02:04AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गई है. राज्य में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर राज्य सरकार की ओर से उनके खिलाफ दायर मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है. दायर याचिका में उन्होंने राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस की ओर से उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी को रद्द करने की भी मांग की है.
23 Jul 2021 02:04AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



