23 Jul 2021
निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की आय से अधिक संपत्ति के मामले की सीबीआई से जांच कराने की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. यही नहीं राजद्रोह प्रकरण में भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस एनके व्यास की एकल पीठ ने जीपी सिंह की दोनों याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जीपी सिंह की ओर से सीनियर एडवोकेट किशोर भादुड़ी ने पैरवी की, वहीं राजद्रोह प्रकरण में सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल अमृतोदास ने पैरवी की. आय से अधिक संपत्ति प्रकरण पर एसीबी की तरफ से राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केटीएस तुलसी उपस्थित हुए. कोर्ट ने जीपी सिंह की दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से केस डायरी तलब की थी
23 Jul 2021 12:14PM,by: Vikash Kumar
अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पुलिस उनके घर पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली और कुछ सबूत खंगालने का प्रयास किया। इस बीच 100 से ज्यादा पोर्न वीडियोज बनाने के आरोपी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को भी कोर्ट ने बढ़ा दिया है। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ऐप 'हॉटशॉट्स' के लिए पोर्न मूवीज बनाई थीं। अदालत ने 27 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत को बढ़ा दिया है। इस बीच शिल्पा और राज की ओर से गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाई कोर्ट में अर्जी दी गई है।
23 Jul 2021 12:14PM, by: Vikash Kumar
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि महाराष्ट्र में म्यूकोर्मिकोसिस या 'ब्लैक फंगस' से 1,129 लोगों की मौत हुई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनिल अग्रवाल को एक लिखित जवाब में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में अभी भी 2,813 मरीजों का इलाज चल रहा है।
23 Jul 2021 12:14PM, by: Babuaa Desk
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पर्चा छीनकर फाड़कर फेकने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि अब वह मानसून सत्र के बाकी के सेशन में सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। टीएमसी के सांसद शांतनु सेन को मॉनसून सत्र से किया गया निलंबित
23 Jul 2021 11:45AM,by: Anurag patel
तेलंगाना में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और सड़क संपर्क प्रभावित रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के तीन जिलों कुमुराम भीम, जगतियाल, वारंगल में रेड अलर्ट और 9 जिलों ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी किया है. निर्मल तथा अन्य जिलों में राहत अभियान शुरू किया गया है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ( एनडीआरएफ ) के जवानों ने निजामाबाद जिले के एक आश्रम में फंसे सात लोगों के समूह को बचाया.
23 Jul 2021 11:45AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





