- Home
- टॉप न्यूज़
- नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में जा रही बस का एक्सीडेंट, 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत
नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में जा रही बस का एक्सीडेंट, 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत
मोगा-अमृतसर के मेन हाइवे के पास सुबह दो बसों की जबरदस्त टक्कर में तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए हैं.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के कार्यक्रम में जा रही थी. कहा जा रहा है कि एक प्राइवेट बस, रोडवेज की बस को ओवरटेक कर रही थी. तभी प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई और दोनों बसों में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल और मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हासदे पर राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'मोगा जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ जिसमें 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
