कर्नाटक : सीएम येदियुरप्पा आज दे सकते हैं इस्तीफा, उत्तराधिकारी की रेस में प्रह्लाद जोशी, निरानी का नाम

feature-top

कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा के लिए मुख्यमंत्री की राह आसान नहीं रही। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से कर्नाटक के अगले सीएम के लिए कोई आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन खुद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कुछ दिन ही हैं। 

हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि 25 जुलाई को कर्नाटक सरकार के दो साल पूरा होने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश का पालन करेंगे। इस बीच उनके उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है।


feature-top