पंजाब में कांग्रेस की कलह कुछ खत्म होती दिखने के बाद अब राजस्थान में हलचल तेज हो गई है. शनिवार रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर करीब ढाई घंटे तक मीटिंग चली. इस मीटिंग में दिल्ली से जयपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने सीएम के साथ मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के मुद्दे पर मंथन किया. अब आज दोनों नेता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

feature-top

मिली जानकारी के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के साथ गहलोत की मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के फार्मूले पर लंबी बात चली. आगे सबकुछ सीएम गहलोत की सहमति पर निर्भर करेगा. मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा, इसकी तारीख भी गहलोत को ही तय करनी है. आलाकमान चाहता है मंत्रिमंडल विस्तार जुलाई में ही हो जाए. इसके साथ-साथ जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां भी होनी हैं.

feature-top