feature-top
सदन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये दुर्भाग्यजनक है. देश के इतिहास में ऐसी घटना नहीं हुई। एक विधायक मंत्री पर आरोप लगा रहा है कि मंत्री मेरी हत्या करा सकते हैं। इससे गम्भीर मुद्दा सदन में कुछ दूसरा नहीं हो सकता। वहीं अजय चंद्राकर ने कहा कि ये मुद्दा बेहद गम्भीर है। विधायक ही सुरक्षित नहीं है। नारायण चंदेल ने कहा कि सदन शुरू होने के ठीक पहले विधायक पर हुआ हमला विधायिका पर हुए हमले की तरह है, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कँवर ने कहा कि आसंदी विधायकों को संरक्षण देती है,ऐसे में इस मामले में जांच की घोषणा की जानी चाहिए।
feature-top