असम-मिज़ोरम सीमा पर संघर्ष में असम पुलिस के छह जवान मारे गए

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया है कि असम और मिज़ोरम की सीमा पर असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सरमा के मुताबिक़ जवानों की जान राज्य की सीमा की रक्षा करते हुए गई।

मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वटिर पर लिखा, "मैं बेहद पीड़ा के साथ जानकारी दे रहा हूँ कि असम पुलिस के छह बहादुर जवानों ने असम- मिज़ोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी है. मारे गए लोगों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएँ हैं। 

असम और मिज़ोरम की सीमा पर सोमवार को सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच झड़प की ख़बरें आईं थीं। रिपोर्टों के मुताबिक वहाँ फायरिंग भी हुई थी।

इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री सरमा और मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा ने ट्विटर पर एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, बाद में दोनों मुख्यमंत्रियों ने बताया था कि उनके बीच बातचीत हुई है।

जवानों की मौत और हिंसा की ख़बरों के बीच स्थानीय मिडीया ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वो शांति क़ायम करना सुनिश्चित करें।सरमा और ज़ोरामथांगा ने अमित शाह से दखल की मांग की थी।


feature-top