रूसी खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीत रहे पर अपने मुल्क के नाम से नहीं

feature-top

टोक्यो ओलंपिक में रूस के 335 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं लेकिन दुनिया के बाक़ी देशों की तरह उन्हें अपने देश का नाम, झंडा और राष्ट्रगान के उपयोग की अनुमति नहीं है। 

ये सभी खिलाड़ी रूसी ओलंपिक समिति यानी आरओसी के झंडे के तले इस ओलंपिक का हिस्सा हैं। इनके पदक भी टोक्यो ओलंपिक में आरओसी के नाम के आगे देखे जा सकते हैं, जिसका झंडा रूस से अलग है।

ऐतिहासिक रूप से रूस दुनिया के उन देशों में से एक है, जो खेल प्रतिस्पर्धाओं में शीर्ष पर रहा करते हैं। यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है और 2016 रियो ओलंपिक खेलों में 56 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर था। 

लेकिन वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने 2019 में रूस पर टोक्यो ओलंपिक 2020, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2022 समेत सभी प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया।


feature-top