अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा है कि अमेरिका चीन में विदेशी पत्रकारों के प्रति जासूसी,उत्पीड़न और उन्हें डराने - धमकाने की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर बेहद चिंतित है।

feature-top

उन्होंने लिखा है कि चीनी सरकार इससे बेहतर कर सकती है और उसे करना चाहिए। 

चीन ने अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिकी सरकार को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए.

 अमेरिकी न्यूज़ समूह ब्लूमबर्ग ने शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता चाओ लिजियन से इस मसले पर सवाल पूछा। 

इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए लिजियन ने अमेरिका में चीनी पत्रकारों के साथ हुए व्यवहार को याद दिलाया.

उन्होंने कहा -

"हम इन अमेरिकी टिप्पणियों को दृढ़ता से ख़ारिज करते हैं। अमेरिकी बयान कुछ दिनों पहले तथाकथित फॉरेन कॉरेसपॉन्डेंट क्लब ऑफ़ चाइना द्वारा दिए गए बयान से अलग नहीं है। दोनों ही तथ्यों की अवहेलना करते हैं। सही और गलत को तोड़- मरोड़कर पेश करते हैं और निराधार आरोपों के साथ चीन पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं।

feature-top