अफ़ग़ान सरकार वजूद के संकट से जूझ रही

feature-top

अमेरिकी संस्था "साइगर" ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान सरकार एक बहुत बड़े ख़तरे का सामना कर रही है। जिससे उसका अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।

यूएस स्पेशल इंस्पेक्टर जनरल फॉर अफ़ग़ानिस्तान रिकंसलिएशन (साइगर) ने बताया है कि अब तक कुल मिलाकर जो स्थिति सामने आई है,वह स्पष्ट रूप से अफ़ग़ानिस्तान सरकार के लिए अनुकूल नहीं है।

इसका समाधान नहीं किया गया या इस ट्रेंड को बदला नहीं गया तो अफ़ग़ानिस्तान के लिए अस्तित्व का संकट पैदा हो सकता है।

 इस रिपोर्ट में अफ़ग़ानिस्तान सरकार की सेना, वायु सेना, घटता राजस्व और बढ़ती हिंसा जैसे कई मुद्दों का आकलन किया गया है।

रिपोर्ट बताती है कि अफ़ग़ानिस्तान सरकार का अब भी काबुल समेत 34 प्रांतीय राजधानियों पर नियंत्रण है।


feature-top