ऑस्ट्रेलिया भारत को विवादित मूल की 14 कलाकृतियां लौटाएगा

feature-top

ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय गैलरी भारत को कला के 14 कार्यों को वापस करने वाली है जिन को चोरी, लूट या अवैध रूप से निर्यात किए जाने का संदेह है। धार्मिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों में मूर्तियां, तस्वीरें और एक स्क्रॉल शामिल हैं और इनकी कीमत लगभग $2.2m (£1.57m) है।
गैलरी के निदेशक निक मिट्जेविच ने कहा कि उनकी वापसी "हमारे इतिहास का एक बहुत ही कठिन अध्याय" बंद कर देगी।

आप को बता दे की एक को छोड़कर बाकी सभी काम सुभाष कपूर से जुड़े हैं, जो न्यूयॉर्क के एक पूर्व कला डीलर और कथित तस्कर थे। भारत में इस पर मुकदमा चलाया जायेगा लेकिन  कपूर सभी आरोपों से इनकार करते हैं।


feature-top