01 Aug 2021
भारत मे 140 करोड़ लोग है जिनमे से बामुश्किल 200 खिलाड़ी ओलंपिक में भाग लेने जाते है।बेटे भी जाते है बेटियां भी जाती है। पिछले कुछ सालों से बेटियां कमाल करते जा रही है। कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में जब पहला कांस्य पदक जीता था उसके बाद से बेटियो ने देश के परचम को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लहराया है। साइना नेहवाल,मेरी कॉम,साक्षी मालिक, ने कांस्य पदक जीता है लेकिन धूम मचाने वाली बेटी है तो पी वी सिंधु,। देश ने टीम खेल में हॉकी में 8 पदक जीते है लेकिन व्यक्तिगत रूप से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में पुरुषों में केवल सुशील कुमार ने ही दो पदक जीते है। अब बेटियो में ये उपलब्धि पी वी सिंधु के पास आ गया है। सिंधु ने पिछले ओलंपिक में रजत पदक जीता था,इस बार भी वे आत्मविश्वास के साथ खेल रही थी। भाग्य ने उन्हें पिछले ओलंपिक के रिप्ले नही करने दिया वे फाइनल में नही पहुँची लेकिन देश की उम्मीदों पर जब खरा उतरने का मौका मिला तो वे खरी उतरी। उन्होंने आज वो खेल खेला जिसके लिए वे पूरी दुनियां में जानी जाती है। पदक की कीमत वो खिलाड़ी जानता है जिसे पदक नही मिलता है लेकिन पदक मिलने की खुशी पूरा देश महसूस करता है। आज पूरा देश में ही मन सिंधु की जीत के लिए वैसे ही कामना कर रहा था जितना एक दिन पहले। आज उन्होंने 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर अपने आप को खरा सिद्ध कर दिया। उन्हें हम सिद्ध सिंधु का नाम देते है। आज पूरा देश जश्न मना रहा है उनकी जीत पर। वे कमाल करती है,कमाल करती रहे। हमारी सिंधु महान
01 Aug 2021 03:12PM,by: Babuaa Desk
मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने रविवार को कहा कि मिजोरम सरकार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी प्राथमिकी में सरमा का नाम शामिल करने को मंजूरी नहीं दी।
01 Aug 2021 03:08PM, by: Babuaa Desk
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने कानून और व्यवस्था की स्थिति के मामले में देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है और उनके कार्यकाल के केवल 4 वर्षों में अर्थव्यवस्था दो गुना बढ़ गई है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य ने आर्थिक विकास के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले चार साल में राज्य की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ हो गई है।
01 Aug 2021 03:08PM, by: Babuaa Desk
रविवार को सुबह राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन के कमी को लेकर ट्वीट किया है कि 'जुलाई चला गया है, वैक्सीन की कमी नहीं गयी।' इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी के ट्वीट को अटैच करते हुए कहा कि 'भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको भी गर्व होना चाहिए।'
01 Aug 2021 02:28PM,by: Anurag patel
महाराष्ट्र में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला पुणे जिले की पुरंदर तहसील से सामने आया है। पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की एक 50 वर्षीय महिला को जुलाई के मध्य में बुखार का पता चला था और 30 जुलाई को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) द्वारा किए गए एक परीक्षण में उसका नमूना जीका संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था।
01 Aug 2021 02:00PM,by: Babuaa Desk
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में मैच जीत कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने चीन की हे बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से मात दिया है। सिंधू ओलिंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। टोक्यो ओलंपिक : बैडमिंटन में पीवी सिंधु को मिला कांस्य पदक
01 Aug 2021 02:00PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





