01 Aug 2021

Generic placeholder image

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में यह पहली बार है जब भारत को इसकी अध्यक्षता मिली है. भारत को यह अध्यक्षता इस अगस्त महीने के लिए मिली है. भारत ने कहा है कि 15 देशों की सदस्यता वाले सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान वो आंतकवाद-रोधी, अमन बहाली और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से ध्यान देगा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वो इन तीन मुद्दों पर अहम आयोजन करेंगे. त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत आतंकवाद-रोध को केंद्र में रखना जारी रखेगा. उन्होंने कहा, "एक ऐसे देश के तौर जो हमेशा आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में आगे रहा है, हम आतंकवाद-रोध के मुद्दे को केंद्र में रखना जारी रखेंगे." सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता 2 अगस्त, सोमवार से शुरू होगी. आतंकवाद से लड़ने पर होगा भारत का ध्यान

01 Aug 2021 07:17AM,
by: Imran Khan