- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- CG-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर:- बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंचे थे जवान , अचानक शुरू हो गई फायरिंग, एक नक्सली ढेर
CG-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर:- बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंचे थे जवान , अचानक शुरू हो गई फायरिंग, एक नक्सली ढेर
नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पांचवें दिन तेलंगाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, रविवार की सुबह छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर किया है। घटना स्थल से जवानों ने नक्सली का शव सहित हथियार भी बरामद किया है।मरने वाले नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।बताया गया है कि जवान बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पाकर मौके पर गए थे। इस दौरान अचानक फायरिंग हो गई। जिसमें एक नक्सली मारा गया है। अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
सरहदी इलाके में मौजूदगी की खबर
छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य के सरहदी इलाके कुरनापल्ली व बोदेनेल्ली के बीच नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना तेलंगाना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर शनिवार की रात जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं रविवार की सुबह लगभग 8 बजे जवानों की नक्सलियों के चेरला LOS टीम के साथ मुठभेड़ हुई।दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 1 नक्सली को ढेर कर दिया है। घटना स्थल से जवानों ने शव सहित हथियार व अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की है।
3 अगस्त तक चलेगा नक्सलियों का शहीदी सप्ताह
कुछ दिन पहले नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की बात कही थी। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली गांव-गांव में ग्रामीणों की बैठक लेकर अपने मृत साथियों को श्रद्धांजलि देते हैं। साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को कोशिश भी करते हैं। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
SP बोले- बड़ी सफलता है
तेलंगाना के कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमावर्ती इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर जवानों को भेजा गया था। सुबह हुई मुठभेड़ में 1 नक्सली को ढेर कर दिया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हुई है। जवान जब घटना स्थल से लौटेंगे तभी पूरी जानकारी मिल पाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
